जौनपुर, दिसम्बर 14 -- जौनपुर। जिले में 2 दिन से मौसम बदला है। रविवार की सुबह भी कुछ इलाके में घना कोहरा छाया रहा। बदलापुर, बक्शा, सिंगरा मऊ में 100 मीटर दूर की चीज भी ठीक से नहीं दिखाई दे रही थी। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। उधर न्यूनतम और अधिकतम तापमान मैं गिरावट आने के कारण गलन भी बड़ी गई। जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...