मथुरा, दिसम्बर 23 -- कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट रहा है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी लम्बी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल सकीं। अप रूट की गोल्डन टैम्पल, नंदादेवी एक्सप्रेस चार-चार घंटे, भोपाल शताब्दी 1:40 घंटे, पंजाब मेल 4 घंटे, ताज एक्सप्रेस 2:30 घंटे की देरी से चलीं। वहीं डाउन रूट की कर्नाटक एक्सप्रेस 5:20 घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस 3:30 घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 2:25 घंटे, जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चलीं। स्टेशन निदेशक एपी श्रीवास्तव ने बताया कि मैदानी इलाकों में घना कोहरा होने की वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित गति से नहीं चल पा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.