लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- नेशनल हाईवे 730 पर कस्बे में मंगलवार की देर शाम घने कोहरे के कारण एक बाइक सवार डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। खुर्दकला रामपुर थाना खुटार निवासी निसार खां पुत्र फैजाद खां बाइक से गोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोहरे के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल निसार खां को कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में इलाज कराकर उसको गंतव्य के लिए रवाना किया। कस्बे में बने डिवाइडर में किसी तरह का कोई संकेतक ना होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कस्बा वासियों ने डिवाइडर पर संकेतक चिन्ह लगवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.