संभल, जनवरी 10 -- कोहरे व शीतलहर से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित बना हुआ है । शुक्रवार को कई ट्रेन काफी देरी से चंदौसी पहुंची। सूबेदारगंज- देहरादून लिंक एक्सप्रेस का चन्दौसी पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5.28 बजे था, लेकिन यह ट्रेन सुबह 10.52 बजे स्टेशन पर पहुंची। जबकि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस बापूधाम-आनंद विहार अपने निर्धारित समय दोपहर 1.15 बजाय रात 8.29 बजे पहुंची। वहीं बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर सुबह 7.25 बजे के बजाय सुबह 8.46 बजे स्टेशन पर आई। इसके अलावा अलीगढ़-बरेली पैसेंजर अपने निर्धारित समय दोपहर 2.55 बजे के बजाय करीब डेढ़ घंटा देरी से शाम 4.30 बजे चन्दौसी पहुंची।ट्रेनो के लेट होने से इस शीतलहर में प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...