रुडकी, दिसम्बर 23 -- ट्रेनों का आवागमन मंगलवार को भी ठीक नहीं हो पाया। घने कोहरे के चलते अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, जनसेवा एक्सप्रेस व काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम, उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दोनों तरफ से रद कर दी गई। लंबी दूरी की बाकी ट्रेनें भी 1 से 12 घंटे तक लेट हुई। इनके अलावा लखनऊ से चंडीगढ़, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कोलकाता से जम्मूतवी, जम्मूतवी एक्सप्रेस, अमृतसर से हरिद्वार, जनशताब्दी एक्सप्रेस सियालदह से जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन भी अपने निर्धारित समय के 30 से 60 मिनट बाद स्टेशन पहुंची। मुसाफिर हरवीर सिंह, दीपेंद्र कुमार, प्रदीप वर्मा ने बताया कि गाड़ियां सिर्फ लेट ही नहीं हैं, बल्कि ट्रेन कम होने के कारण इनमें भारी भीड़ चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...