गंगापार, दिसम्बर 18 -- ठंड का जानलेवा कहर शुरू हो गया है। कई दिनों से कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आने के कारण शाम होते ही लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है, जिसके कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मेजा तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार स्थित चिरैया मोड़ पर मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित अन्य शहरों में जाने के लिए बसों का ठहराव होता है। क्षेत्र का मध्य होने के नाते कई दूर गांवों से यात्री रामनगर बाजार से शहर जाने के लिए आते हैं और इस कड़ाके की ठंड में वाहन का इंतजार करते हैं। बस पकड़ने वाले यात्रियों तथा पैदल राहगीरों के लिए इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में इलाज कराने आने वाले ठिठुरते मरीजों के लिए भी प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.