लखनऊ, फरवरी 5 -- राजधानी में बुधवार की सुबह घने कोहरे ने हवाई यातायात बिगाड़ दिया। सुबह दम्माम से आया विमान चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। इसके चलते उसे दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान करीब चार घंटे के बाद वापस अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा। इसके अलावा रियाद, शारजाह व आबूधाबी समेत कई शहरों से आने वाली दर्जन भर उड़ानें घंटों की देरी से पहुंचीं। विमानों की लेट-लतीफी के कारण हवाई यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करने का मजबूर होना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब के रियाद से सुबह 07:45 बजे आने वाली उड़ान (एक्सवाई-333) सबसे अधिक देरी से पहुंची। यह विमान करीब छह घंटे की देरी से दोपहर 01:20 बजे आई। दम्माम से आने वाली फ्लाईनास एयरलाइंस की उड़ान (एक्सआई-897) सुबह 05:15 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आई ल...