इटावा औरैया, दिसम्बर 16 -- ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब तीन बजे घने कोहरे के कारण एक परिवार की कार कुदरैल के पास आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। कार में आंबेडकर नगर के थाना भीटी के गांव रेवली निवासी अंकुश सिंह, पत्नी शालिनी सिंह और उनके दो छोटे बच्चे तीन वर्षीय पुत्र अयांश और एक वर्षीय पुत्री अनिस्का सवार थे। आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार पीछे से टकराई। इसके बाद एक अन्य वाहन कार के दाहिने हिस्से से रगड़ता हुआ चला गया। हादसे में अंकुश और शालिनी को चोटें आईं। सूचना पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह और चौकी प्रभारी बीके यादव मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक इलाज दिया गया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को रिकवरी वाहन की मदद से चौकी कुदरैल पर खड़ा कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.