गंगापार, जनवरी 6 -- तहसील क्षेत्र में पाल और उपरौंध में दलहन और तिलहन के साथ सब्जी में टमाटर की बहुतायत खेती की गई है जिस पर कोहरे और पाले का तेजी से असर दिखाई दे रहा है। बड़ोखर के किसान रामराज सिंह, भोगन के वृजेश कुमार और चंदापुर के अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष अरहर की अच्छी खेती थी लेकिन लगातार कोहरे और पाला के कारण अब फसले बर्बाद हो रही है। इसी तरह आलू और टमाटर की फसल भी पीली पड़ती जा रही हैं, टमाटर में फूल और फल दोनों बन्द होते जा रहे हैं, जिसके कारण बाजारो में भी दाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सरसों के फूल भी तेजी से गिर रहे हैं और फलिया भी लगना बन्द हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.