बुलंदशहर, जनवरी 15 -- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को जनपद कोहरे की घनी चादर में लिपटा नजर आया। आलम यह रहा कि सुबह के समय चंद कदम की दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा। सीजन की सबसे अधिक गलन ने न सिर्फ जनजीवन की रफ्तार रोक दी, बल्कि लोगों की कपकपी छुड़ा दी। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। ठंड से घरों से लेकर दफ्तरों तक लोग ठिठुरते नजर आए। गुरुवार तड़के से ही घने कोहरे ने पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हाईवे पर दृश्यता बेहद कम रहने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों से लेकर निजी वाहनों तक, सभी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। कोहरे के कारण लंबी दूरी की गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.