सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार की सुबह पूरा इलाका कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह सात बजे के बाद ही हल्की धूप निकल सकी, लेकिन तब तक ठिठुरन भरी ठंड लोगों को बेहाल कर चुकी थी। ठंड के चलते गर्म कपड़ों में लोग लिपटे नजर आए। जिले में शनिवार की शाम से ही कोहरे का असर शुरू हो गया था। जिसके चलते 24 घंटे में ढाई डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गिर गया। रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 22.8 व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो कोहरे के साथ ही धुंध छाया हुआ था। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई थी। मुख...