चम्पावत, दिसम्बर 23 -- जिले के मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। टनकपुर और बनबसा में कोहरा छाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए अलावा जलाए। टनकपुर और बनबसा में मंगलवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। यहां दो दिन अच्छी खासी धूप खिली। लेकिन कोहरा छाने के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां कोहरे के कारण दिन भर धूप नहीं निकली। इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ी। ठंड और धुंध के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। इधर पालिका ने ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की। जिससे लोगों को राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.