कानपुर, दिसम्बर 10 -- कोहरे की शुरुआत का ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें घंटों लेट रही। सबसे खराब असर स्पेशल ट्रेनों पर गति पर पड़ा है। आधा दर्जन ट्रेनें 41 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल आकर रवाना हुई। इससे परेशान हुए यात्रियों ने यात्रा निरस्त कर दी और बुधवार को 640 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराई। ट्रेन नंबर- 06529 एसएमवीटी बेंगलुरु-गोमतीनगर स्पेशल 41 घंटे, 05565 दरभंगा-आनंदविहार स्पेशल छह, 05588 गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल पांच, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल छह, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल आठ, 12988 अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस तीन, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 04:30 घंटा देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। इस वजह से लेट होने वाली ट्रेनों में फंसे यात्रियों के साथ ही स्टेशन पर उनका इंतजार कर...