किशनगंज, फरवरी 1 -- पौआखाली। एक संवाददात शनिवार की सुबह सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण मटर से लदा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और सहचालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन का चालक रवि यादव, पिता दिनेश यादव, निवासी फ्लाई भागतरी, थाना माटीगाड़ा, जिला दार्जिलिंग है। यह पिकअप बिहार के मुंगेर जिले से सिलीगुड़ी की ओर मटर लेकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर विजिबलिटी काफी कम हो गई थी। इसी दौरान चालक को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि समय रहते चालक और सहचालक बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.