कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइटों के जलाने का समय ढाई घंटे बढ़ा दिया गया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एनएचएआई ने यह फैसला लिया है। कोहरे में शाम को अंधेरे से पहले ही दृश्यता कम हो जाती है। सुबह देर उजाला होने के बाद भी दृश्यता कम रहती है। लिहाजा अब 13 घंटे के बजाय साढ़े 15 घंटे तक स्ट्रीट लाइटें जलेंगी। अभी तक शहर के सभी नेशनल हाईवे पर शाम पांच बजे से सुबह छह बजे तक स्ट्रीट लाइटें जलती हैं। अब एनएचएआई ने शाम को साढ़े पांच बजे से सुबह आठ बजे तक स्ट्रीट लाइटों को जलने का प्रावधान कर दिया है। इससे कम लाइट की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नेशनल हाईवे की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों को ज...