लखनऊ, फरवरी 23 -- ट्रेनों के संचालन में कोहरा अब बाधा नहीं है, बावजूद इसके लखनऊ मेल, गोमती एक्सप्रेस, साबरमती, वंदे भारत सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। परेशान यात्री रेलवे से नाराजगी जता रहे हैं। मौसम साफ होने पर भी देरी को लेकर रेलवे की लापरवाही बता रहे हैं। उधर, रेलवे का कहना है कि परिचालन संबंधी बाधाओं के कारण ही ट्रेनें देर से चल रही हैं। वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल 34 मिनट तो मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 48 मिनट लेट रही। गोमती एक्सप्रेस एक घंटा अधिक की देरी से लखनऊ पहुंची। गोमती नगर स्टेशन से कामाख्या तक जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के चार घंटे की देरी को लेकर यात्री जगननाथ शर्मा ने एक्स पर रेलवे से पूछा कि आखिर इतनी देरी से चलने के पीछे कारण क्या है। कानपुर सेंट्रल से लखनऊ तक चलने वाली मेमू ट्रेन के यात्री आदित्य कुमार ने न...