उन्नाव, जनवरी 4 -- उन्नाव। जिले में पिछले तीन दिनों की राहत के बाद रविवार सुबह घना कोहरा छा जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। तड़के से ही पूरे जिले पर कोहरे की मोटी चादर बिछ गई, जिससे दृश्यता घटकर महज 20 मीटर के आसपास सिमट गई। सड़कों पर चलना जोखिम भरा रहा और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सुबह की दिनचर्या प्रभावित रही और लोग घरों से निकलने में सतर्क नजर आए। घने कोहरे का सबसे अधिक असर नेशनल हाईवे-27 और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देखने को मिला। तेज रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले इन मार्गों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते दिखे। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े, वहीं कुछ चालकों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। गंगा पुल पर भी दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.