आजमगढ़, जनवरी 2 -- शाहगढ़। कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। शुक्रवार को जिले में छह ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियात एक्सप्रेस तीन घंटे 34 मिनट लेट रही। सूरत से चलकर थावे जंक्शन को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस दो घंटा 19 मिनट की देरी से आई। जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस एक घंटा 44 मिनट लेट रही। मुंबई से आजमगढ़ आने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे 43 मिनट लेट रही। किशनगंज से अजमेर जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस दो घंटे 45 मिनट विलंब रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...