हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। दिसंबर माह के दो सप्ताह बीतने के साथ ही कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार से शुरू हुआ कोहरे का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। सर्दी बढ़ने के साथ ही धूप में बैठने के बाद भी लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। कोहरे की वजह से हाईवे पर विजिबिलटी 30 मीटर की रही। जिसके चलते वाहन रेंगते रहे। कोहरे की वजह से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कार-बस की टक्कर के साथ ही कई दुर्घटनाएं भी हुई। जिले में मौसम का मिजाज बदलने का दौर शुरू हो गया है। दो सप्ताह तक खुला आसमान रहने के बाद शनिवार की सुबह कोहरे की शुरुआत होने के साथ ही रविवार को कोहरे का प्रकोप जारी रहा। जिसके चलते कानपुर-सागर नेशनल हाईवे में सुबह के 10 बजे तक वाहन हेड लाइट जलाकर रेंगते हुए चलते रहे। इसके साथ ही पूरे दिन धूप में जरा भी तपिश न रहने से लोग धूप में बैठे रहन...