जौनपुर, दिसम्बर 22 -- जौनपुर। जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। जगह जगह लोग अलाव तापते नजर आए। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। इससे आवागमन में भी लोगों को परेशानी करना करना पड़ा। करीब चार दिन पहले मौसम अचानक बदला तो सुबह घना कोहरा छा गया। दो दिन पहले दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। हवा के कारण गलन काफी ज्यादा रही। महज दो घंटे के लिए धूप निकली थी। इसके अगले दिन यानी रविवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। सोमार को उम्मीद थी कि मौसम साफ होगा, लेकिन हुआ नहीं। दिन में 12 बजे तक कोहरा छाया छाया रहा। मौसम में बदलाव के कारण खेती किसानी से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...