आजमगढ़, जनवरी 6 -- आजमगढ़। हाड़ कंपाती ठंड से जहां पूरा जन जीवन बेहाल हैं, वहीं मंगलवार को पूरा जिला कोहरे की चादर से लिपटा रहा। शीतलहर के साथ चल रही बर्फीली हवा से गलन बढ़ने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी ठंड से बेहाल हो गए हैं। मौसम विभाग ने तापमान में अभी और गिरावट होने का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को जिले का अधिकत तामपान 16 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। जिले में एक सप्ताह से जहां बादलों की आवाजाही लगी हुई थी, वहीं बादलों के छटने के बाद शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसी के साथ ही चल रही सर्द हवा से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिन बाद सोमवार को निकली धूप की गर्मी भी सर्द हवा के आगे फीकी रही है। सोमवार देर शाम से ही शीत...