सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- जिले में बुधवार दिसंबर को इस सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा पड़ने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मंगलवार की देर रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था, जो सुबह होते-होते और घना हो गया। हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में कुछ मीटर आगे तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में सात डिग्री गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11. डिग्री सेल्सियस से 8.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी से जनजीवन प्रभावित रहा और लोग घरों में दुबक गए, जो लोग जरूरी कामों से बाहर निकले, उन्होंने भी खुद को पूरी तरह गर्म कपड़ों से लपेट रखा था। इसके साथ ही सड़कों पर लोग अलाव जलाकर आग तापते हुए नजर आए। महानगर में कोहरे के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.