बुलंदशहर, जनवरी 31 -- मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शनिवार को सुबह जनपद जबरदस्त कोहरे की आगोश में रहा। आलम यह था कि सुबह के समय नेशनल हाईवे से लेकर शहर की गलियों तक दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। कड़ाके की ठंड और ऊपर से सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दिन बढ़ने के साथ ही लोगों को धूप की उम्मीद जागी, लेकिन धूप नहीं निकली। इससे अधिक ठंड महसूस की गई। दिन भर गायब रहे सूर्यदेव, गलन-ठंड ने छुड़ाई कपकपी शनिवार तड़के से ही आसमान से गिरती 'सफेद आफत' ने पूरे जिले को ढक लिया। कोहरा इतना घना था कि चंद कदम की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दिन चढ़ने के बाद भी धुंध नहीं छंटी और दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.