मऊ, फरवरी 1 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में रविवार की सुबह घने कोहरे की चादर से लिपट गया। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। कोहरा अधिक पड़ने के कारण वाहनों के पहिए थम गए है। बड़े वाहनों को चलाने वाले चालकों ने सड़क किनारे खड़ा कर कोहरा छटने का इंतजार करने करते देखे जा रहें है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। रविवार अल सुबह अचानक कोहरा छाने लगा और ठंडी हवा शुरू हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम में गलन होने के कारण तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। घर से निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहन कर निकल रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...