जयपुर, दिसम्बर 16 -- राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही बादल तो छंट गए, लेकिन उसके जाते ही ठंड और घने कोहरे ने प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। उत्तर और पश्चिमी राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े नजर आए, जहां सुबह-सुबह सड़क पर चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं रहा। मंगलवार की शुरुआत ही कोहरे के साथ हुई। कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी गिर गई कि सामने खड़ी चीज भी साफ नजर नहीं आई। हालात ये रहे कि कुछ जगहों पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई। खासकर बीकानेर शहर में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे पहुंच गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं हाईवे पर चलने वालों को खासा सतर्क रहना पड़ा। श्रीगंगानगर में तो कोहरे का असर देर सुबह साढ़े नौ बजे तक...