जामताड़ा, दिसम्बर 19 -- नारायणपुर। दिसंबर माह अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसी के साथ नारायणपुर प्रखंड में ठंड ने पूरी तरह से अपनी चादर फैला दी है। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 बजे तक घना कोहरा व धुंध छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके बाद लगभग 11 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप निकलने के बाद कोहरा व धुंध धीरे-धीरे छंट गया, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने से शीतलहर और कड़ाके की ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। ठंड का सबसे अधिक असर गरीब-गुरुवा, असहाय और मजदूर तबके के लोगों पर देखने को मिला, जिन्हें रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना क...