बुलंदशहर, जनवरी 16 -- जनपद में शुक्रवार को मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते जिला शीतलहर की चपेट में है। सुबह से ही जनपद कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हुआ बल्कि हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों के हाथ-पैर सुन्न कर दिए। आलम यह रहा कि सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। नेशनल हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर हुए। कोहरे के कारण लंबी दूरी की बसें और अन्य वाहन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से गंतव्य तक पहुंचे। धूप निकलने पर राहत मिल सकी। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को सुबह से घने कोहरे के चलते दृश्यता कम हो गई। कोहरे के चलते वाहन चालकों को दिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.