बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- जनपद में दूसरे दिन रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह से ही कोहरे की चादर से जनपद ढक गया। दृश्यता शून्य होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। हाईवे से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में कोहरे का असर देखने को मिली। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। शनिवार शाम से ही कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। रविवार को तड़के से कोहरा छाया रहा। घना कोहरा छाया रहने के कारण वाहन चालक परेशान हो गए। राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कोहरे के साथ चली सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया। गलन भरी ठंड से लोग द...