रुद्रपुर, जनवरी 28 -- किच्छा। किच्छा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रात में कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान है। कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। इसके अलावा, गन्ना, मटर और दलहन की फसल को भी कोहरे से लाभ मिलता है। पिछले दिनों जनवरी के महीने में तापमान में बढ़ोत्तरी हो गयी थी। जिसके गेहू की फसल को नुकसान होना शुरू हो गया था। लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली है। जिसके कारण रात में पूरी तराई कोहरे के आगोश में चली जाती है। सुबह देर तक भी वातावरण में कोहरा छाया रहता है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित किसान शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के आने से रवी की फसलों को अभूतपूर्व लाभ मिलेगा। जिससे किसानों में प्रसन्नता है। अधिक धूप से गन्ने के वजन व रिकवरी कम होती है। कोहरे से गन्ने की फसल को भी लाभ मिलेगा और कि...