फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद अब शीतलहरी की चपेट में आ गया है। सुबह कोहरे की चादर के बीच सर्द हवायेें चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इससे यातायात पर भी ब्रेक लगा है। परिवहन सेवायें भी बाधित हो गयी हैं। मंगलवार को भिवानी प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 6 घंटा 46 मिनट देरी से यहां पहुंची। इससे यात्री परेशान होकर रह गए। घने कोहरे का असर अब ट्रेन और बस सेवाओं पर भी पड़ रहा है। सुबह तड़के से ही घने कोहरे की चादर छायी थी इस वजह से यातायात व्यवस्था भी लड़खड़ाकर रह गयी। सोमवार की देर रात से कोहरे का असर गहरा गया था। कालिंदी एक्सप्रेस का फर्रुखाबाद स्टेशन पर सुबह 5:35 बजे पहुंचने का समय है। यह ट्रेन 6 घंटा 46 मिनट देरी से पहुंची। कानपुर-अनवरगंज कामाख्या एक्सप्रेस, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर भी देरी से पहंुची। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.