अलीगढ़, दिसम्बर 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्द मौसम ने अचानक पलटवार किया है। शनिवार देर रात से शहर कोहरे की चादर में लिपट गया। रविवार सुबह तक घनत्व इतना अधिक रहा कि घरों, सड़कों और गलियों पर धुंध की मोटी परत छाई रही। धूप तो नजर ही नहीं आई, पूरे दिन हल्की से मध्यम धुंध बनी रही। मौसम के इस मिजाज ने आम जनजीवन को सुस्त कर दिया। सुबह टहलने निकलने वालों से लेकर कामकाज पर जाने वाले लोगों तक, सभी को ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी रफ्तार अपनानी पड़ी। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहिया और साइकिल सवारों के लिए स्थिति और कठिन रही। यातायात पुलिस ने सावधानी बरतने, फॉग लाइट का उपयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की। कुछ इलाकों में सुबह के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.