शामली, फरवरी 4 -- जनपद में पिछले तीन दिनों से लगातार कोहरे का सितम बना हुआ है। सुबह के समय घना कोहरा और दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी सवेरे घना कोहरा छाए रहने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दृश्यता बेहद कम होने से हाईवे और मुख्य सड़कों पर चंद कदमों की दूरी तक दिखाई नहीं दे रही थी, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। सवेरे करीब 10 बजे तक तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। हालांकि करीब 11 बजे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। कोहरा छं...