जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। कोहरे का प्रकोप बुधवार को अधिक रहा। मंगलवार को रात नौ बजे के बाद कोहरे का असर तेज होने लगा। पछुआ हवा ने ठंड और गलन में इजाफा कर दिया है। मौसम नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए प्रतिकूल हो गया है। किसानों समेत आम लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सुबह कोहरा, ठंड और गलन के चलते बच्चों को लेकर माताएं परेशान रहीं। 10 बजे के बाद तक सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते रहे। अलाव से चिपके रहने को लोग मजबूर रहे। कई लोग तो सुबह देर तक रजाई कम्बल ही नहीं छोड़े। कोहरे और गलन के बीच माताओं ने किसी प्रकार बच्चों को तैयार करके स्कूल भेजा। सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहनों के साथ ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी विलंबित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...