जौनपुर, दिसम्बर 23 -- जौनपुर, संवाददाता। कोहरे का प्रकोप मंगलवार को अत्यधिक रहा। सोमवार को शाम चार बजे के बाद कोहरे का असर तेज होने लगा। साथ में चल रही हल्की पछुआ हवा ने ठंड और गलन में इजाफा कर दिया है। मौसम नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए प्रतिकूल हो गया है। किसानों समेत आम लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सुबह कोहरा, ठंड और गलन के चलते बच्चों को लेकर माताएं परेशान रहीं। 10 बजे के बाद तक कायम रहे घने कोहरे के कारण सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते रहे। अलाव से चिपके रहने को लोग मजबूर रहे। कई लोग तो सुबह देर तक रजाई कम्बल ही नहीं छोड़ सके। स्कूल बंद हो जाने से कक्षा आठ तक के बच्चों को राहत मिली। सड़क मार्ग पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चल रहे हैं। ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी विलंबित हैं। पीडब्ल्यूआई के कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.