झांसी, दिसम्बर 31 -- रक्सा थाना क्षेत्र में कोहरे ने कोहराम मचाया। झांसी-कानपुर बाईपास पर तेज रफ्तार बेकाबू होकर 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार में फंसकर कई लोग घायल हो गए। उन्हें शीशे तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। झांसी करीब छह घंटों तक कोहरे की सफेद चादर में ढंका रहा। मंगलवार को सुबह कुछ कार सवार जा झांसी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही चालक सारमऊ चौराहा के पास पहुंचा, तभी घना कोहरा होने की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया। कार कई पलटी खाते हुए करीब 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। उन्होंने किसी तरह सभी को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया। चश्मदीदों की मानें तो बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जैसे ही चीखें सुनाई लोग तुरंत दौड़े। किसी तरह सभी को बाहर निकाला। र...