मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 12 -- जनपद में ठंडी हवाओं के साथ शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी घने कोहरे ने दस्तक दी, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह होते ही चारों तरफ सफेद चादर बिछ गई, जिसने शहर की रफ्तार को धीमा कर दिया। कोहरे और ठंडी हवा के कारण शहर में ठिठुरन बढ़ गई। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वालों को हुई। कड़ाके की ठंड और दृश्यता में कमी के चलते कई लोगों को आज घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, जो लोग वॉक के लिए निकले, उन्होंने भी गर्म कपड़ों और मफलर का सहारा लिया। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। सड़कों पर धीमी हुई रफ्तार कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। शुक्रवार को सुबह दृश्यता इतनी कम हो गई थी कि 10-20...