मुजफ्फर नगर, नवम्बर 22 -- जनपद में ठंड का असर एकदम बढ़ गया है। शनिवार को प्रात: के सयम कोहरे के पूरे जनपद में छाए रहने के कारण जहां वाहनों के पहियों की स्पीड पर ब्रेक लगा गया है, वहीं सुबह के समय लोगों के दैनिक कार्यों पर भी इसका असर पड़ा है। शनिवार को सुबह जनपदभर में कोहरा छाया रहा और ठंड भी काफी बढ़ गयी है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। जनपद के तापमान में गिरावट आई है। सुबह के समय अधिक ठंड ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। शहर में कोहरा और अधिक ठंड बढने से सुबह के समय सड़कों पर भी कम लोग ही दिखाई दिए। शहर के हाईव पर अत्यधिक कोहरा होने के कारण वाहनों की स्पीड पर भी ब्रेक लग गया। यही नहीं सुबह के समय अपने दैनिक कार्यों को करने वालों को भी अधिक ठंड के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के सयम सैर पर निकलने वाले लोग भी अधिक ठं...