प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर घने कोहरे का असर गुरुवार को भी रहा। हालात ऐसे बने कि सुबह पहुंचने वाली वीआईपी और प्रीमियम ट्रेनें दोपहर में आईं। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे की जगह छह घंटे की देरी से दोपहर एक बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची। इसी तरह हमसफर एक्सप्रेस भी लगभग सात घंटे की देरी से दोपहर 1:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। हालात यह है कि भोर से सुबह के बीच आने वाली कोई भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच सकीं। देरी से पहुंचने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस छह घंटे विलंबित रही और सुबह 6:15 बजे की जगह दोपहर 12:15 बजे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से दोपहर पौने एक बजे, ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 11 बजे के बजाय शाम पांच बजे, रीवा एक्सप्रेस आठ घंटे की दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.