बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-34 पर सुखलालपुर मोड़ के पास घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को एक ट्रक जो टाटा मोटर्स के स्पेयर पार्ट्स से लदा हुआ था, जिसे नेपाल सिंह चला रहा था। यह ट्रक हरियाणा के फरीदाबाद से रुद्रपुर जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रक धान से भरा हुआ था, जिसे जनपद पीलीभीत निवासी कौशल चला रहा था और वह दिल्ली की ओर जा रहा था। घने कोहरे के कारण क्रॉसिंग के दौरान दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक कौशल ट्रक के केबिन में फंस गया। उसके दोनों पैर केबिन में फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.