अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददता। ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को अलीगढ़ शिमला से भी ठंडा रहा। ऐसी ठिठुरन भरी ठंड में भी लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। इसकी वजह है कि नगर निगम के सभी अस्थायी रैन बसेरे अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। नगर निगम की ओर से लगभग एक दर्जन स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरे बनाए जाते हैं। इसके लिए निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया की जाती है। जबकि हर वर्ष यह रैन बसेरे लगते हैं। केला नगर चौराहा, क्वार्सी, सासनी गेट चौराहा, आगरा रोड, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज, सेटेलाइट बस स्टैंड सारसौल, विकास भवन आदि स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरे संचालित होते हैं। ऐसे में पुलों पर व सड़क किनारे सोने वाले लोगों को अस्थाई रैन बसेरों व अलाव का इंतजार है। कुछ ही स्थानों पर रैन बसेरे शुरू हो पाए हैं। स्थायी रैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.