लखीमपुरखीरी, फरवरी 5 -- लखीमपुर, एनएच 730 पर गुरुवार सुबह छाए जबरदस्त कोहरे के बीच एक कार किसी ट्रक से जा टकराई। इस सड़क हादसे में बहराइच जिला निवासी दंपति समेत तीन की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से एक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। यह हादसा एनएच 730 पर गोला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास हुआ। बहराइच जिले के गांव धाम कुंडा थाना रामगांव का निवासी 28 वर्षीय सुनील सिंह अपनी पत्नी 26 वर्षीय सुधा, दो साल की बेटी और साले मुकेश सिंह के साथ दिल्ली से बहराइच जा रहे थे। सुनील दिल्ली में डेकोरेशन का काम करते थे। उनका परिवार राजौरी गार्डन में रह रहा था। गुरुवार को उनकी ससुराल में एक तिलक समारोह था। जिसमें शामिल होने ये लोग निकले थे। उनकी वैगन आर कार साला मुकेश सिंह चला रहा था। गोला कोतवाली क्षेत्र में जब उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.