प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। शुक्रवार सुबह भले ही धूप खिली लेकिन ट्रेन यात्रियों की परेशानी बरकरार है। नई दिल्ली से आने वाली प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से आईं। वहीं मुम्बई जाने वाले हवाई यात्री भी लेटलतीफी के शिकार हुए। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस कोहरे के कारण साढ़े चार घंटा देरी से पहुंची। वहीं यहां से गुरुवार रात को रवाना हुई प्रयागराज एक्सप्रेस शुक्रवार को छह घंटा देरी से दिल्ली पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत पौने दो घंटे तो आगरा से आने वाली वंदे भारत सवा घंटा विलंबित रही। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को रीशेड्यूल किया गया था जिसके कारण यह आठ घंटे की देरी से प्रयागराज पहुंची। वहीं राजधानी एक्सप्रेस भी पांच घंटे देरी से प्रयागराज आई। इसी तरह कालिंदी...