लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- जिले में मंगलवार सुबह से मौसम बिगड़ गया। सुबह से घने कोहरे की चादर छाई रही। आलम यह रहा कि दोपहर 11 बजे तक हाईवे पर वाहनों की लाइट जलाकर लोग निकले। दोपहर तक पाला गिरता रहा। बारिश के असार भी बने रहे। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मंगलवार की सुबह से जबरदस्त कोहरे ने लोगों को बेहाल रखा। कोहरे की घनी चादर के बाद भी स्कूल खुले रहे। बादल छाए रहने से बारिश की पूरी आशंका बनी रही। मंगलवार सुबह के समय कोहरे के साथ तेज पाला भी बरस रहा था, जिससे तापमान काफी गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 26 डिग्री किया गया। कोहरे की वजह से दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सीमित हो गई। सुबह 11 बजे तक चालक वाहनों की लाइटें जलाकर सड़कों पर निकल रहे थे। मुख्य सड़कों और स्थानी...