हापुड़, दिसम्बर 22 -- कोहरे के कहर के कारण ट्रेनें समय से अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रही हैं। सोमवार को गरीब रथ, चंपारण सत्याग्रह, नौचंदी, अवध असम, आला हजरत एक्सप्रेस,अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आठ घंटे तक की देरी से रेलवे स्टेशन आई। इससे ठंड और कोहरे में रेल रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्स्प्रेस आठ घंटे, बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस सात घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन को जा रही नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे 50 मिनट, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट, भुज से बरेली जा रही आला हजरत एक्स्प्रेस तीन घंटे, लालगढ़ से डिबरूगढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.