बांदा, दिसम्बर 14 -- बांदा। संवाददाता कोहरे में बुदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक कार और स्कार्पियो में भिड़ंत हो गई। इसमें पांच लोग चोटहिल हो गए। एक अन्य घटना में पिकअप डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें शिवरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेदा घाट निवासी रीतेश पुत्र रामबरन रविवार की सुबह अपने साथी अनूप पुत्र रामलखन गुप्ता, शैलेद्र तिवारी पुत्र संतोष तिवारी, शिवांग पुत्र श्रीचंद्र गुप्ता को कार में बैठाकर चित्रकूट जा रहा था। तभी बुदेलखंड एक्सप्रेस वे के बिसंडा टोल प्लाजा के पास कोहरे में पीछे से आ रही स्कार्पियो ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार लोग और स्कार्पियो सवार अमन पुत्र पुष्पेद्र निवासी ललौली चोटहिल हो गए। सूचना पाकरकर यूपी डॉ. के एंबुलेंस चालक दीपक यादव, बलर...