सोनभद्र, दिसम्बर 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कोहरे और शीतलहर से गलन बढ़ गई है। दिन और रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोनांचल में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार की सुबह 10 बजे तक पूरा सोनांचल कोहरे की चादर से ढका रहा। कोहरे और शीतलहर के कारण लोग सुबह के समय घरों में दुबके रहे। दिन और रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तथा रविवार को...