चंदौली, जनवरी 31 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में कई बीते मंगलवार से मौसम में बदलाव आया है। पहले तो दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहे। वहीं बादल हटने के बाद पिछले दो दिनों से गलन और कोहरे का असर तेज जो गया है। सुबह दस बजे तक घना कोहरा होने के कारण दृश्यता 15-20 मीटर तक रही। इससे वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। वहीं रेलमार्ग पर भी कोहरे का असर रहा। मौसम में बदलाव से सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद हल्की धूप निकली लेकिन फिर हल्के बाद और धुंध छा गया। जिससे ठंड का असर तेज होने लगा। वहीं दिनभर लोग धूप की तलाश में रहे। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...