हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। गुरुवार की सुबह भीषण कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। कड़ाके की सर्दी के चलते सार्वजनिक स्थानों में सन्नाटा छाया रहा। अधिकतम पारा 22.2 पर रहा जबकि न्यूनतम पारा 9.02 डिग्री दर्ज किया गया। सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेजों में भी सन्नाटा पसरा रहा। एक सप्ताह से जिले में कोहरे का प्रकोप चल रहा है। इसके साथ ही रोज सर्दी में इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को आसमान साफ रहने के चलते तेज धूप निकली थी। मगर गुरुवार की सुबह कोहरे व सर्द हवाओं के साथ होने से लोग बेहाल हो गए। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। साथ ही सर्द हवाएं चलने से ज्यादातर लोग घरों में दुबके नजर आए। जो लोग किसी कार्यवश बाहर निकले वह सर्दी से बचाव के लिए अलाव तलाशते नजर आए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.