लखीसराय, जनवरी 4 -- सूर्यगढ़ा। लगातार पड़ रहे कोहरे और कनकनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीमार और बुजुर्ग लोगों कठिनाई झेल रहे हैं। चारों ओर कुहासा छाया रहता है और लोग बाहर भी कम संख्या में निकल रहे हैं। गाड़ियों की संख्या में कमी हो गई है।घरों में लोग अलाव के पास बैठे रहते हैं। दियारा और टाल जाने में कठिनाई उत्पन्न हो गई है।शाम होते ही सन्नाटा छाया रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...