रिषिकेष, जनवरी 3 -- घने कोहरे की वजह से हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं। दृश्यता कम होने के कारण शनिवार को जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उड़ानों की समय-सारणी लड़खड़ा गई। देश के चार प्रमुख शहरों से आने वाली चार उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह 7:55 बजे अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान दो घंटे पांच मिनट की देरी से सुबह 10 बजे जौलीग्रांट पहुंची। भुवनेश्वर से सुबह 8:25 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान चार घंटे पांच मिनट की देरी से दोपहर 12:30 बजे हवाई अड्डे पर उतरी। इसी तरह जयपुर से सुबह 9:45 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान करीब एक घंटा 15 मिनट की देरी से सुबह 11 बजे पहुंची। वहीं मुंबई से दोपहर 2:20 बजे आने वाली एयर इंडिया की उड़ान भी लगभग दो घंटे की देरी से जौलीग्रांट हवाई अड्डे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.